डबरी में डूबने से मासूम व छुई खदान धसने से महिला की मौत,दो घायल
बड़सरा व सलका की घटना

सूरजपुर। शनिवार को एक छुई खदान धसकने से एक महिला की मौत हो गई है वहीं दो महिलाएं घायल है।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली खबरों के अनुसार गेतरा नाला के पास छुई खदान में आज सुबह कुछ महिलाएं छुई मिटी निकालने गई थी।जैसे ही वे मिट्टी निकालने खदान के अंदर घुसी की बारिश के कारण दलदल जमीन अचानक से धस गई जिससे तीनो महिला मिट्टी के अंदर दब गई वहां मौजूद ग्रामीणों ने दबे तीनों महिलाओं को बाहर निकाला जिसमे एक महिला की मौके पर मौत हो गईं और दो महिलाएं घायल हो गई.वहीं दोनों घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक का नाम फुलकुंवर बताया गया है जो ग्राम सलका के महादेव पारा की थी।अन्य घायल महिलाएं भी इसी ग्राम की थी। दूसरी ओर ग्राम पंचायत बड़सरा के आमाखोखा में बीते शुक्रवार को डबरी में एक मासूम की डूबने से मौत हो गई है। मृतक आर्यन पिता सितंबर अगरिया उम्र लगभग 4 वर्ष है। वह अपने दोस्त के साथ खेलने के लिए घर से निकले था। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते शुक्रवार को शाम पांच बजे तक जब बच्चा घर नही आया तो फिर परिजन मोहल्ले में उसकी खोजबीन करने लगे।जिसे खोजते-खोजते गौठान के समीप डबरी में जाकर देखा तो मृतक का चप्पल और कपड़ा तालाब के मेड पर रखा था फिर परिजन को आशंका हुई कि कहीं मासूम डबरी में तो डूब नहीं गया हैं। इसके बाद डबरी में ढूंढने लगे जिसके बाद आर्यन का शव मिला जिसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना सरपंच ने थाने में दी।। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है। पूरे मामले की जांच झिलमिली पुलिस कर रही है।