किसानों के सम्मान में जिला किसान कांग्रेस कमेटी मैदान में अभियान के तहत मंगलवार को जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने अग्रसेन चौक में धरना प्रदर्शन कर किसान विरोधी भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

 

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर,किसानों के सम्मान में जिला किसान कांग्रेस कमेटी मैदान में अभियान के तहत मंगलवार को जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने अग्रसेन चौक में धरना प्रदर्शन कर किसान विरोधी भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। धरना प्रदर्शन के बाद किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक में किसान विरोधी भाजपा के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया।

किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी एवं जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने किसान विरोधी विपक्षी दल भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं से विपक्षी दल भाजपा बौखला गई है।

राज्य में भाजपा सरकार के 15 सालों के शासन काल में भाजपा सरकार ने किसानों को 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तथा 270 रुपए बोनस देने के नाम पर ठगा गया है। वर्तमान भूपेश बघेल सरकार की नीतियों से किसानों की खुशहाली भाजपा से देखी नहीं जा रही है। राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसान कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

इधर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह समेत कांग्रेस नेता आरके ओझा, छतर लाल सांवरे, जगदीश सिंह ने भी कांग्रेस सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं विकास कार्यों से जनता को अवगत कराते हुए प्रमुख विपक्षी दल भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में तीव्र गति से जारी विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं से विपक्षी दल भाजपा बौखला गई है। राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे हथकंडे अपना रही है। राज्य की जनता भाजपा के झूठ को जान चुकी है और आगामी चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ राज्य में सत्तारूढ़ होगी।

इसके बाद कांग्रेसियों ने किसान विरोधी भाजपा के प्रवक्ता अजय चंद्राकर का पुतला दहन का जमकर नारेबाजी की। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का समापन किया गया।

इस दौरान पंकज तिवारी समेत मनोज डालमिया, इमरान इराकी, सुपारी लाल राजवाड़े, इंद्रजीत शर्मा, बालेश्वर नेताम, वीरेंद्र राजवाड़े, बृजलाल लकड़ा, सुरेंद्र सिंह, रितेश तिवारी, राहुल तिवारी, रामनाथ सिंह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!