आयुष्मान के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य मेले का किया आयोजन

द फाँलो न्यूज

जिले के ०५ व्यक्तियों ने ऑर्गन डोनेशन के लिए भरा शपथ पत्र –०२ वरिष्ठ नागरिकों ने संपूर्ण शरीर दान के लिए पोर्टल में कराया पंजीयन

सूरजपुर-२५ सितंबर २०२३ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश वं मुख्य चिकित्सा वं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० आर०एस० सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुषमान भवः के तहत केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन के गाईडलाईन के अनुसार समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को शासन के समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गैर- संचारी रोग ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैंसर टी०बी०, कुष्ठ, सिकल सेल तथा अन्य रोग से अवगत भी कराया जा रहा है। आयुष्मान आपके द्वार ३.० के तहत समस्त लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है। इस कैम्पेन के तहत ब्लड डोनेशन एवं आर्गन डोनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला सूरजपुर में ०५ व्यक्तियों के द्वारा आर्गन डोनेशन हेतु शपथ-पत्र भरते हुए आर्गन डोनेशन रजिस्ट्री पोर्टल में पंजीकृत किया गया है। आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में ०२ वरिष्ठ नागरिक लोचन प्रसाद गुप्ता बच्चा लाल कसेरा के द्वारा अपना सम्पूर्ण शरीर दान हेतु शपथ लेते हुए पोर्टल में पंजीयन भी कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० आर०एस० सिंह के द्वारा जिले के समस्त आम नागरिकों से अपील किया गया है कि अपने स्वेच्छा अनुसार आर्गन डोनेशन करने हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।जिला नोडल अधिकारी डॉ० दीपक जायसवाल हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के द्वारा जानकारी प्रदान की गई कि इसी सप्ताह से जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान भवः कैम्पेन के तहत मेडिकल कॉलेज विशेषज्ञ चिकित्सकों के टीम के द्वारा सप्ताह वार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा।अतः सम्बन्धित समस्त लोग इस स्वास्थ्य मेले में उपस्थित होकर इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवें।

कार्यक्रम का सफल संचालन में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर कन्सलटेंट ज्योतिरादित्य सिंह,जिला समन्वयक आयुष्मान
भारत नसीम खान,सी०के० माहेश्वरी एवं शेषनारायण का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!