सूरजपूर:!हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र किया गया वितरण@..!


सूरजपूर:!जिले में वनों की रक्षा एवं लघु वनोपज संग्रहण हेतु ग्रामीणों को अधिकार प्रदत्त किये जाने की दृष्टि से 169 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत प्रकरण तैयार कर मान्यता पत्र वितरिण किया गया है। जिले में 646 सामुदायिक वन अधिकार पत्र का प्रकरण तैयार कर मान्यता पत्र वितरण किया गया है। जिले में निवासरत् ग्रामीण जन जिन्हें वन अधिकार की पात्रता थी, किन्तु पूर्व में किन्ही कारणों से उनके व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का दावा निरस्त कर दिया गया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पुनः ऐसे निरस्त प्रकरणों पर पुनः समीक्षा कर 1186 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण किया गया है।
सूरजपूर:!जिले में चयनित एफ.आर.ए आदर्श ग्राम में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित@.!
सूरजपुर:!जिले के समस्त 06 विकासखण्डों भैयायान में बुंदिया, ओड़गी में जाज, प्रतापपुर खडगवांकला, प्रेमनगर में तारा, रामानुजनगर में बरबसपुर एवं सूरजपुर में सोनवाही ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में चयन किया गया है। जिसमें 2692 परिवार निवासरत है। इन ग्रामों में 819 हितग्राहियों को रकबा 463.793 हेक्टयर भूमि का व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, विभिन्न प्रायोजनों हेतु 22259.956 हेक्टेयर सामुदायिक वन अधिकार पत्र एवं 05 रकबा 3378.57 हेक्टयर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदाय किया गया है। चयनित ग्रामों के 529 वन अधिकार पत्र हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदाय किया गया है। जिसमें से 320 हितग्राहियों का मनरेगा अन्तर्गत विभिन्न कार्य स्वीकृत किया जाकर राशि 244.92 रूपये लाख भुगतान किया गया है। 112 वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को कृषि ऋण के रूप में राशि 9.86 लाख प्रदाय किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अन्तर्गत 109 वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को राशि 13.5 लाख से लाभान्वित किया गया है। चयनित ग्रामों में 06 देवगुड़ी राशि 24 लाख का स्वीकृत किया जाकर देवगुड़ी निर्माण कराया गया है। धान खरीदी हेतु 141 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों का पंजीयन किया जाकर राशि 45.34 लाख भुगतान कर लाभान्वित किया गया है। कौशल विकास योजना अन्तर्गत कुल 157 वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जाकर 81 हितग्राहियों द्वारा स्वरोजगार स्थापित किया गया है।
