विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष क्रमांक (डी-१३) में किया जा सकता है संपर्क

निर्वाचन से संबंधित पेड न्यूज और विज्ञापन पर एम.सी.एम.सी की है नजर
सूरजपुर/०७ नवंबर २०२३/ विधानसभा निर्वाचन २०२३ अंतर्गत मीडिया अनुप्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति में निर्वाचन से संबंधित पेड न्यूज और विज्ञापन पर निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन संबंधी विज्ञापन, पम्पलेट इत्यादि की अनुमति के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर के कक्ष क्रमांक डी-१३ में संपर्क कर सकते हैं।
