तेंदुए की धमक से थराया प्रेमनगर…क्षेत्र में भय का माहौल

तेंदुए की धमक से थराया प्रेमनगर...

छ.ग.

सूरजपुर तेंदुए की धमक से प्रेमनगर क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है। रविवार की शाम सूरजपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र रामानुजनगर के वन अमले को जानकारी मिली कि प्रेमनगर से रामानुजनगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक तेंदुआ आक्रामक मुद्रा में बैठा हुआ है। जानकारी मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा तो मुख्य मार्ग पर हमलावर स्थिति में बैठा हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया।। जिसके बाद वन अमले ने तत्काल हरकत में आते हुए तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए उसके ऊपर सर्च लाइट की तेज रोशनी का प्रयोग किया साथ ही तेज आवाज में सर्च वाहन पर लगा सायरन भी बजाया। सर्च लाइट की रोशनी वं सायरन की आवाज से घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। तेंदुआ अभी वन परिक्षेत्र रामानुजनगर अंतर्गत प्रेमनगर से लगे वन विकास निगम के वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1922 में विचरण कर रहा है।

 

इधर वन अमला लगातार मुनादी वं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आसपास वं दूरदराज के लोगों को क्षेत्र में तेंदुए के होने की जानकारी देकर सावधानी बरतने की समझाइश दे रहा है। आमतौर पर तेंदुए की गिनती एक ख़तरनाक शिकारी जानवर के रूप में की जाती है। यह ज्यादातर पालतू पशुओं वं इंसानों को अपना शिकार बनाने की फिराक में रहता है।

बाईट – सूरजपुर बन मंडल अधिकारी पंकज कमल
Back to top button
error: Content is protected !!