करंट की चपेट में आने से हाथी की गई जान

करंट की चपेट में आने से हाथी की गई जान

सूरजपुर।कल्याणपुर के जंगल मे 11 केवी करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई है वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल के अनुसार सोमवार की रात दो जंगली हाथियो का दल परिसर कल्याणपुर के कक्ष क्रमांक पी-2572 में विचरण कर रहे थे। विचरण करते हुए वनखण्ड से लगे ग्राम अखोराकलों के राजस्व क्षेत्र जिसमें गन्ना लगा हुआ है। जिसे खाने के उद्देश्य से दोनो हाथी उक्त क्षेत्र में गयें। हाथियो के निगरानी हेतु लटोरी सर्किल के समस्त स्टाफ वं हाथी मित्र दल उडनदस्ता वाहन से गश्ती कर रहे थे। दोनो जंगली हाथी विचरण करते जवाहर पिता रामबली यादव के खेत में गये जिसमें गन्ना फसल लगा है, उन्ही के खेत से होकर 11 के.व्ही. विद्युत का प्रवाह खम्भे के माध्यम से किया हुआ है। दोनो हाथी मे से एक हाथी द्वारा आर.सी.सी. विद्युत खम्भे को धक्का दिया गया जिसके कारण पोल प्रवाहित विद्युत तार सहित गिरते हुए जमीन सतह से 2 मी. की ऊँचाई पर आ गया। उक्त प्रवाहित विद्युत तार पास में मौजुद दूसरे हाथी पर गिर गया, जिसके कारण दूसरा हाथी तारांकित तार के चपेट में आने से उसकी मृत्यु मौके पर ही हो गई। उन्होंने बताया कि इसमें हाथियों के आपसी द्वंद जैसा कोई मामला नही है। जिसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को दी गई। घटना की जानकारी पर मौके पर वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल, उपवनमण्डलाधिकारी अनिल सिंह, उपवनमण्डलाधिकारी प्रतापपुर, पवपरिक्षेत्र अधिकारी उमेश कुमार वस्त्रकार, संलग्नाधिकारी मुख्य वन संरक्षक कार्यालय अम्बिकापुर एवं अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित हुए। इनकी उपस्थिति में तीन पशु चिकित्सकों के दल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार दफन कराया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!