जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद उल फितर

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ईद की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। शनिवार को सुबह सभी मुस्लिम धर्मावलंबी अपने परिजनों के साथ नजदीक की ईदगाहों में पहुंचे, जहां अल्लाह की इबादत में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदाकर सभी के लिए अमन चैन की दुआ मांगी।

शनिवार की सुबह 9 बजे नए-नए परिधानों में तैयार होकर मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे जहां सभी मुस्लिम बन्धुओं द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। बाद में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर जामा मस्जिद पेश इमाम मुफ्ती मुदब्बीर आलम, अंजुमन कमेटी के सदर इश्तियाक अहमद पूर्व सदर शहील अहमद सिद्दीकी, दिलावर खान, सेक्रेटरी मुस्ताक अहमद, नायब सदर फिरोज खान, खजांची जफर सिद्दीकी सहित सैकड़ों की संख्या मे मुस्लिम भाई उपस्थित थे।

नगर के मानपुर महगाव नवापारा से लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों की ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर बच्चे से बूढ़े तक सभी नये कपड़े व रंगबिरंगी टोपियों में सजे हुए अपने पास की ईदगाह में नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक दुआ की गई।

पुलिस के द्वारा,ईद के मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए हैं। जिले भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए हमेशा की ही तरह अमन समिति की बैठक की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!