कैम्पा मद में भृष्टाचार जिला पंचायत सदस्य करेंगे जांच

कोई नही हिला सकता खूंटा...❓

फाँलो न्यूज

कैम्पा मद में भृष्टाचार…❓

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर प्रेमनगर रेंज के एक अफसरान को देखिए वे पिछले पांच साल से एक ही जगह पर पदस्थ है।तमाम शिकायतों के बाद भी उनका खूंटा इतना मजबूत है कि कोई उनको हिला नही सकता।इसी खूंटे की मजबूती के चलते रेंज में मनमानी की हद तक मनमानी चल रही है।सरकारी पैसो का खुलेआम बन्दबाँट हो रहा है, जंगलो की कटाई हो रही है हालत यह है कि जंगल सिमटते जा रहे है।निर्माण कार्यो में कोई मापदण्ड का ख्याल नही रखा जा रहा है।पर जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे क्या…..

जैसी स्थिति हो तो फिर करिये मनमानी…❓ 

इसी वजह से आज जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में सदस्य भड़क गए और कैम्पा मद में किये गए भ्र्ष्टाचार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच दल गठित कर दिया है।बताया गया है कि रामानुजनगर,प्रेमनगर रेंज के विभिन्न वन खंडो मे अत्यधिक मात्रा मे पुटुस होने का हवाला देते हुए इसके साफ सफाई की स्वीकृति वन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कैम्पा मद से लगभग दो करोड़ से ज्यादा राशि की स्वीकृति वर्ष 2022-23 मे किया गया था। कुछ ही वन कंपार्टमेण्ट मे लेंगटना अथवा झुरंठी या पुटुस के नाममात्र की सफाई किया गया है। कहीं कहीं पर नाममात्र का पचास मीटर सौ मीटर की परिधि को ही साफ किया गया है जबकि यह पुटुस पुरे वन क्षेत्र के समूचे जंगलो मे फैला हुआ है,शासन ने इनके सफाई हेतु स्वीकृति इस लिए किया था की पुटुस की सफाई के बाद जंगलो मे रोपित पौधे एवम् वनोपज अच्छे होंगे इनका ग्रोथ अच्छा होगा यह पुटुस झाडी पौधों को बढ़ने मे या इनके विकास मे बाधा उतपन्न करता है।अधिकारी उच्चाधिकारियों से साँठगाँठ कर मनमानी तरीके से पुटुस झाडी की नाममात्र सफ़ाई कार्य कर समूचे दो करोड़ की राशि का बंदर बाट करने का आरोप है।इसी तरह कैम्पा मद से स्वीकृत राशि ₹ 20.00लाख से सी. सी. रोड का घटिया निर्माण का मामला सामने आया है।आरोप है उक्त सड़क अब गाड़ी तो छोड़िए पैदल चलने लायक़ भी नहीं बचा है।इन मसलो के संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में चर्चा हुई और सदस्यों ने सिर्फ एक रेंज नही बल्कि जिले के समूचे रेंज में इसी तरह से सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।जिस पर पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है।जिसमे जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,वन समिति की सदस्य मंजू मिंज,सीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता,आरआई श्याम सुंदर तिवारी ,तकनीकी सहायक संजय शाहा सहित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य शामिल किए गए है।

 सरकारी संपत्ति आपकी अपनी है…❓

समूचे जिले में मनमानी का आलम यह भी है अफसर से लेकर कर्मचारी तक सरकारी संपत्ति को अपनी जागीर समझने लगे है। सूरजपुर जिला मुख्यालय के एक अफसरान है जो सरकारी गाड़ी में हफ्ते दर हफ्ते 200 किमी दूर बिलासपुर के तफरीह में चले जाते है।बिलासपुर उनका घर है तो अफसरों का वरदहस्त भी है लिहाजा वे सरकारी गाड़ी में मौज मस्ती करते मुख्यालय छोड़ घर निकल लेते है।

अब कौन इनको बोलने वाला..?

यही नही जिला मुख्यालय में करोड़ो की वन भूमि पर लोग कब्जा पर कब्जा किये जा रहे कोई देखने को तैयार नही है।कब्रिस्तान रोड,वन मण्डल के आजु बाजू तो लम्बे समय से कब्जा है पर नया कब्जा काजू बाड़ी की जमीन पर एक धार्मिक संस्था द्वारा झंडा मुंडा गाड़ कर कब्जियाने की कोशिश की है।अफसरों को तफरीह व जेब भरने से फुर्सत हो तो कुछ जिसके लिए नोकरी कर रहे उस पर ध्यान दें…?

Back to top button
error: Content is protected !!