नगर कीर्तन में झलका श्रद्धा व उत्साह

सूरजपुर।बिश्रामपुरः सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर बिश्रामपुर में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से रविवार शाम पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के श्रद्धालु, महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए गए झांकी दल के साथ नगर कीर्तन गुरुवाणी और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से गूंज उठा। महिलाएं पूरे

भाव से मार्ग को साफ करती हुई नगर कीर्तन के साथ चल रही थीं। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। जगह-जगह गुरु नानक देव जी के उपदेशों को समर्पित भक्ति गीत गूंजते रहे। गुरु का लंगर और प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं ने सेवा का संदेश दिया।

गुरुनानक जयंती का यह पावन पर्व आपसी प्रेम,एकता और सद्भाव का संदेश देता है कि यही भाव पूरे नगर में झलकता नजर आया।

Back to top button
error: Content is protected !!