तारा मंडल के सम्बंध में दी गई विस्तार से जानकारी

सूरजपुर – रामानुजनगर।शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम संपन्न कराया गया इस कार्यक्रम के बारे में विज्ञान के शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि समर्थ सूरजपुर स्पेस साइंस शो कार्यक्रम में खगोल विज्ञान और संबंधित क्षेत्र, विशेष रूप से अंतरिक्ष विज्ञान में लोकप्रिय शिक्षा और मनोरंजन के लिए एक थिएटर जो गोलार्द्ध गुंबदाकार छत के रूप में निर्मित होता है जिसका उपयोग एक स्क्रीन के रूप में किया जाता है जिस पर सितारों,ग्रहों और अन्य खगोलीय वस्तुओं की छवियों को प्रक्षेपित किया जाता है। संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम आधुनिक खगोल विज्ञान की जानकारी प्राप्त करने, ब्रह्मांड में होने वाले अन्वेषण की जानकारी प्राप्त करने, ब्रह्मांड की एक अकल्पनीय यात्रा कराने, ब्रह्मांड में पाए जाने वाले अनगिनत शानदार वस्तुओं की छवियों को प्रक्षेपित करने जैसी रोचक उद्देश्यों की पूर्ति करता है इस कार्यक्रम से हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी रोचक जानकारी को प्राप्त कर लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक सीमा दुबे, दिलीप कुमार शर्मा, विकास नामदेव, श्रुति साहू, नरेश गुप्ता,नीलिमा बड़ा , विद्या जायसवाल,अर्चना दुबे, सुनील कुमार गुप्ता, नितिन कुमार सिन्हा, मंजरी तिवारी, प्रकाश कुमार जोल्हेे,बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप, वर्षा सिंह, मनमोहन प्रसाद, श्याम सिंह का भरपूर योगदान रहा।