निधन बनारसी ठाकुर

सूरजपुर,नगर के प्रतिष्ठित स नागरिक बनारसी ठाकुर का । शुक्रवार की रात को निधन हो गया। मृदुभाषी मिलनसार 65 वर्षीय श्री ठाकुर कुछ दिनों से उ अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार की रात उन्हें अम्बिकापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में उनका निधन हो गया। स्व. श्री ठाकुर नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के र वरिष्ठ सदस्य थे। उनके निधन से नगर में शोक का वातावरण निर्मित हो गया। स्व श्री ठाकुर बी एन टी सैलून के संचालक नंद किशोर ठाकुर के पिताश्री व कान्हा ठाकुर के दादा जी शनिवार को गमगीन माहौल में रेणुका नदी के तट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व श्री स ठाकुर की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!