नगर में डीडीटी छिड़काव के लिए पार्षद ने लिखा पत्र

सूरजपुर।नगर के कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद गेबिनाथ साहू ने कलेक्टर को पत्र लिख कर डीडीटी छिड़काव की मांग की है।पार्षद ने पत्र में कहा है कि वर्षाकाल में मच्छरों की वृद्धि हो जाती है, जिनकी वजह से डेंगू, मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। आम जनता कांफी परेशान है। कई वर्षों से शहर में मलेरिया रोक थाम के लिए डी.डी.टी. का छीड़काव नहीं हुआ है।अविलम्ब डी.डी.टी. का छीड़काव व बिमारी से बचाव हेतु अन्य सुरक्षित उपाय कराने की मांग की है।