मनाया गया संविधान दिवस,अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

सूरजपुर/ २६ नवम्बर २०२३/ २६ नवंबर १९ ४९ को संविधान सभा में भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसलिए आज के दिन को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज सभी विभागों ने संविधान दिवस मनाते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया। विभाग प्रमुखों के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया।सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया।

इसके साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से संविधान उद्देशिका पढ़ा गया और क्विज प्रतियोगिता मे भी भाग लिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!