सचेत ऐप से मिलेगी आपदाओं की पूर्व चेतावनी

सूरजपुर।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदाओं जैसे (बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात आदि) के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतवानी प्रदान करने हेतु सचेत प्रणाली (ऐप) विकसित की गई है।भारत सरकार द्वारा पुलिस, नगर सेना, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, सरपंच,सचिव,शिक्षक,आशा.
कार्यकर्ता आदि के मोबाइल में सचेत प्रणाली (ऐप) को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर उपयोग करने के निर्देश दिये गये है।
