कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली का हुआ आयोजन
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव हुए शामिल

संविधान को बचाना है हमारी जिम्मेदारी-टी.एस. सिंह देव
सूरजपुर। देश भर में चल रहे कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली अभियान के तहत जिला मुख्यालय सूरजपुर में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव कार्यक्रम में शामिल हुए जिला स्तरीय रैली एवं सभा का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े सहित कांग्रेस संगठन द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरूआत अग्रसेन भवन भैयाथान रोड से पदयात्रा प्रारंभ होकर सुभाष चौक होते हुए अग्रसेन चौक में विशाल सभा का आयोजन किया गया पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव ने बताया कि भारत का संविधान बने हुए आज कई दशक हो गए है देश इसी संविधान से विकसित हुआ है और देशवासियों को स्वतंत्रता,समानता का अधिकार इसी संविधान से मिला है लेकिन आज देश में संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया यह संविधान हर वर्गों,जाति-धर्म को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है इस बीच संविधान को बदलने की कोशिश करना देशवासियों के साथ अन्याय है देश आज किस स्थिति में है सब जान रहे है आज बहुमत के कारण अगर संविधान को बदल दिया जाए तो ऐसा करना देशवासियों के साथ अन्याय है भारत देश सर्वधर्म समभाव का देश है हमे भारत के दुश्मनों से लड़ने की जरूरत है जिसमें हम सब साथ है कार्यक्रम को पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव,पूर्व सांसद खेलसाय सिंह,पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह,पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े ने संबोधित किया स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,बड़ी संख्या में जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए..