कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

सूरजपुर । कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने अनुविभाग वं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की।उन्होंने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। बैठक में अभिलेख सुधार,नामांतरण,बंटवारा, सीमांकन,भूअर्जन,पट्टा,अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम वं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!