कलेक्टर ने कृषि, मत्स्य पालन, पशुधन विकास,उद्यानिकी, क्रेडा और रेशम विभाग की ली मासिक समीक्षा बैठक

सूरजपुर – आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा कृषि, मत्स्य पालन, पशुधन विकास , उद्यानिकी, क्रेडा और रेशम विभाग की मासिक बैठक रखी गई थी। जिसमें कलेक्टर ने कृषि एवं कृषि से संबंधित अन्य क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु विभाग से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। किसान क्रेडिट कार्ड के वस्तु स्थिति पर चर्चा की और ज्यादा से ज्यादा किसानों को इससे जोड़ने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में ई केवाईसी, आधार सीडींग पर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर उस पर प्रगति लाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना पर भी विभाग से चर्चा की। ज्यादा से ज्यादा सैंपल एकत्रित कर लैब में परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया ताकि किसान अपने खेतों की मृदा के बेहतर स्वास्थ्य और उर्वरकता में सुधार के लिए पोषक तत्वों का उचित मात्रा में उपयोग कर मृदा में पोषण की स्थिति को बेहतर कर सके। इसके साथ ही क्रमवार मत्स्य पालन, पशुधन विकास , उद्यानिकी, क्रेडा और रेशम विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने संचालित योजनाओं की वस्तु स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की और उन्हें योजनाओं की प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में उक्त विभागों के समस्त जिलाधिकारी उपस्थित हुए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!