कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के दिए निर्देश

द फाँलो न्यूज  सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं को ध्यान से सुनने के साथ इसका निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सीमांकन, डायवर्सन, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण,भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Back to top button
error: Content is protected !!