सी जी सूरजपुर न्यूज १०८ कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ की शक्ति कलश यात्रा हुई शुरू।

सूरजपुर – गायत्री शक्तिपीठ सूरजपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा होने वाले १०८ कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ के लिए शक्ति कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ हुई। जो सूरजपुर, कोरिया व सरगुजा जिले में गांव-गांव भृमण कर राष्ट्र जागरण अभियान का अलख जगायेगी तथा जगह-जगह गायत्री परिवार के द्वारा शक्ति कलश यात्रा का अभिनंदन किया जायेगा। इस संबंध में गायत्री परिवार के मुखिया भोला प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि नारी सशक्तिकरण वर्ष २०२३-२४ व राष्ट्र जागरण अभियान के तहत 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ सूरजपुर में पहली बार २८ से ३१ दिसम्बर तक आयोजित होगा। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री महायज्ञ के उक्त चार दिवसीय आयोजन में २८ दिसम्बर से ३१ दिसम्बर तक विविध कार्यक्रम संपन्न होने के साथ गुरूदीक्षा, पुंसवन, मुण्डन, विद्यारंभ, नामकरण, विवाह इत्यादि नि:शुल्क होंगे तथा इनके पंजीयन प्रारंभ हो गये हैं। २८ दिसम्बर को सतगुरू ज्ञान गंगा सदग्रंथ शोभायात्रा व मंगल कलश यात्रा के साथ प्रज्ञा पुराण कथा प्रारंभ होगी। दूसरे दिन ध्यान साधना व प्रज्ञा योग व्यायाम, देव पूजन, गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी, प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। तीसरे दिन ध्यान साधना व व्यायाम के साथ संस्कार परंपरा, पखर प्रज्ञा, सजल श्रद्धा का अनावरण व उद्बोधन, संगठनात्मक स्वरूप, सप्त आंदोलन, दीप महायज्ञ के साथ महायज्ञ के चौथे व अंतिम दिन युग तीर्थ शांतिकुंज के तहत महायज्ञ व विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति के साथ वंदनीया माता जी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प में साधना, ज्ञान घट, अंश दान, प्रशिक्षित समय दानी, युग साहित्य प्रचार का संकल्प एवं टोली विदाई होगी। गायत्री महायज्ञ की तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा एवं समीक्षा करने शांतिकुंज हरिद्वार के साथ छत्तीसगढ़ जोन के प्रमुखों ने सूरजपुर पहुंच समस्त व्यवस्थाओं व आयोजन पर गोष्ठी के रूप में जानकारी ली व आवश्यक सुझाव दिए। वहीं हरी झण्डी दिखाकर अमृत शक्ति कलश यात्रा को भी रवाना किया। जिसमें शांतिकुंज के प्रतिनिधि सुखदेव निर्मलकर, छत्तीसगढ़ की जोन प्रभारी श्रीमती आदर्श वर्मा, सरगुजा प्रभारी एसजी द्विवेदी, युवा प्रकोष्ठ जशपुर के बीआर चौहान, अम्बिकापुर से श्रीमती शशि दीदी, शिवनारायण कुशवाहा सवारावां के साथ भोला प्रसाद अग्रवाल, शिवशंकर कुशवाहा, शिवशंकर साहू, विमल रजक, अनु कांडे, डॉ.स्वर्णा शर्मा, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अवधेश गोयल, सुशील निगम, लोचन प्रसाद गुप्ता, त्योआत्मा राजवाड़े, कपूरचंद गुप्ता, राकेश कुशवाहा, शोभनाथ कुशवाहा, रामदेव सिंह, प्रदीप द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के अनुयायी व सरगुजा अंचल के समस्त गायत्री परिवार के प्रमुख उपस्थित थे।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रमुख डॉ.पांड्या का होगा आगमन।

राष्ट्र जागरण अभीयान १०८ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के कुलपति तथा प्रखर प्रज्ञा, सजल श्रद्धा डॉ. चिन्मय पंड्या का भी आगमन विशेष रूप से सूरजपुर में होगा। जिनका ३० दिसम्बर को उद्बोधन के साथ विभिन्न पहलुओं व विषयों पर महायज्ञ में उनके विचार से लोग अवगत होंगे। इसके साथ ही नारियों जागो स्वयं को पहचानों, यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने इत्यादि विषयों पर भी विस्तृत व्याख्यान महायज्ञ में होंगे। डॉ.चिन्मय पंड्या के आगमन को लेकर गायत्री परिवार के अनुयायी उत्साहित व हर्षित भी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!