विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने खर्च

सूरजपुर – विधानसभा चुनाव के लिए इस बार ४० लाख रुपये खर्च करने की लक्ष्मण रेखा चुनाव आयोग ने तय की थी।निर्वाचन आयोग को प्रत्याशियों ने जो खर्च का ब्यौरा दिया है उसमें किसी भी प्रत्याशी ने उतनी राशि खर्च नही की है। विधानसभा चुनाव में जिले के प्रेमनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी सबसे ज्यादा खर्चीले प्रत्याशी रहे इन्होंने सबसे ज्यादा ३१.२० लाख रुपये के चुनावी खर्च का हिसाब जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह ने २३.६८ लाख रुपए खर्चे है। इसी प्रकार कोतमा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने १.१२ लाख जयनाथ सिंह केराम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी १०.४२ लाख, तिलेश्वरी सांडिल्य अम्बेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया २.३० लाख, निर्दलीय अंगद श्रीवास १.५३ लाख, खेलसाय,१० हजार, भूलन सिंह १.१८ लाख, गणेश सिंह उर्रे ९ हजार, राजेश कुमार जगत ६१ हजार, सूरज रवि ९६ हजार व संतोष विश्वकर्मा 28 हजार खर्च किये है। भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े कांग्रेस २४.९४ लाख, लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा २१.३५ लाख, नरेंद्र साहू बहुजन समाज पार्टी ७.१६ लाख, सुरेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी ४.६७ लाख, मोती लाल पैकरा हमर राज पार्टी २.०६ लाख, कपिलदेव पैकरा कम्युनिष्ट पार्टी २.१३ लाख, अजय कुमार कुशवाहा नेशनल यूथ पार्टी ८२ हजार, समय लाल पाटिल जनता कांग्रेस छग १० हजार, सोनुलाल भगत राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी १९ हजार, धर्मेंद्र कुमार सामाजवादी पार्टी १.५० लाख, निर्दलीयो में रामबाई देवांगन १.३२ लाख, अरविंद शरण सिंह २.९९ लाख, आलम सिंह ३२ हजार, अशोक कुमार राजवाड़े २६ हजार, दिलीप कुमार यादव १७ हजार, कलावती सारथी ८१ हजार, पारस राजवाड़े १४ हजार रुपए तथा प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी कांग्रेस १५.४१ लाख, शकुंतला पोर्ट भारतीय जनता पार्टी २२.७८ लाख, राजाराम श्याम आप पार्टी ६.०५ लाख, सुंदरलाल श्याम जनता कांग्रेस छग 1.47 लाख, गीता सोनहा हमर राज पार्टी ३.७२ लाख, जगमोहन सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ५.१७ लाख, रामनारायण सिंह अम्बेडक्राइट पार्टी ५ हजार, सीताराम पंडो समाजवादी पार्टी ७.२६ लाख, निर्दलीयों में आशा देवी पोया १४.९ हजार, देवकुमारी आयाम ८७ हजार, नरेन्द्र सिंह मरावी ५ हजार, राजकुमारी सिंह १.६१ लाख व शकुंतला पैकरा ने २.८१ लाख रुपए खर्च किये है।इन लाखो खर्च करने वाले प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है जो ३ दिसम्बर को खुलेगा तब पता चलेगा कि किसे कितना वोट मिला।