ब्रेकिंग सूरजपुर,थाना परिसर में जप्त रखें मोटरसाइकिल और साइकिल में लगी भीषण आग,,,

सुरजपुर,। जिले के भटगांव थाना में आज करीब 10:00 बजे सुबह भीषण आग लग गई थाना परिसर में रखे कई दर्जन जप्त गाड़ियां जलकर खाक हो गई मिली जानकारी के अनुसार थाना परिसर के बगल में किसान ने अपने खेत में पैरा में आग लगाया था जिससे हवा चलने के बाद आग की लपटें थाना परिसर में जा पहुंची जिससे वहां जप्त की गाड़ियों में भीषण आग लग गई घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के मदद से आग पर काबू पाया गया तो वही भटगांव पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है
