ब्रेकिंग : कलयुगी बेटे ने किया रिश्ते को शर्मसार,, आवास योजना की राशि नही देने पर पिता की किया बेदम पिटाई

सूरजपूर,।कलयुग के एक श्रवण कुमार की करतूत हम आपको बताने और दिखाने जा रहे हैं।दरअसल यह मामला डेडरी गांव का है। जहां एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके परिजनों ने ही इस नराधम बेटे की इस करतूत का वीडियो भी बना लिया।

अब वह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बेटा अपने अपने बुजुर्ग और बीमार दिख रहे पिता को कितनी बेरहमी से मार रहा है। मामला डेडरी गांव का है।

बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिता के खाते में मकान बनवाने के लिए पैसा आया है। जिसे निकालने के लिए बेटा अपने पिता से पासबुक मांग रहा है। उससे पिता कहता है कि, कमाकर ला पैसे,।

मेरे खाते से क्यों निकालेगा,और पिता बेटे को पासबुक देने से मना कर देता है। इस पर बेटा अपने ही पिता की पिटाई कर रहा है। पिटाई से जब पिता लहूलुहान हो जाता है, तब आस-पास के लोग आकर बेटे को डांटने लगते हैं।

पिता की रिपोर्ट पर सूरजपुर पुलिस ने धारा 294 323 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!