मोदी सरकार के 09वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान

चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत गोठान- गोठान जाएंगे भाजपा पदाधिकारी
सूरजपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 09वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर जन जन तक पहुंचेगी। भाजपा जिला कार्यसमिति सूरजपुर की बैठक पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण जायसवाल, जिलामहामंत्री राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुई।जहां 30मई से 30जून के मध्य चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान की तैयारी व चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत गोठान के भ्रमण कार्यक्रम पर रणनीति बनाई गई।भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर गोठानो मे चौपाल लगाकर भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खोलेंगे।
भाजपा नेता 20 मई से 24 मई तक जिले भर के सभी गोठान पर जाएंगे तथा ग्रामीणों के बीच पंचनामा तैयार कर सरकार का पोल खोलेंगे। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा सभी लोकसभा क्षेत्रोंं में विशाल जन सभा ,प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, घर घर संपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार के उपलब्धियों को प्रचारित करेगी।पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक लेकर जांए।
विशेष जनसंपर्क अभियान मोदी सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक लेकर जाने का अच्छा माध्यम है। आज भूपेश सरकार ने गोठानो मे भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान बनाकर जनता को ठगने का काम कर रही है। भाजपा चलबो गोठान खोलबो पोल के माध्यम से सरकार को बेनकाब करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार आने के बाद अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।
काश्मीर मे धारा 370, राममंदिर निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को आसानी से सुलझाया गया।विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक अजय गोयल ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना विस्तार पूर्वक बताई।उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन जन तक पहुंचे।जिलामहामंत्री राजेश अग्रवाल ने विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के कार्य योजना के बारे विस्तार पूर्वक बताया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह , पुष्पा सिंह, रामू गोस्वामी, महेश्वर पैकरा ,अनूप सिन्हा, थलेश्वर साहू,मंचासीन रहे।कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री मुरली सोनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।