सरगुजा संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलने से भाजपा के लोग भारी उत्साहित

सूरजपुर।सरगुजा संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलने से भाजपा के लोग भारी उत्साहित है।मंगलवार को यहां भाजपा के जिला कार्यालय अटल कुंज में जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की जीत पर ढोल-नगाड़े वं आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाई। जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर के मतो की गिनती आईटीआई पर्री मे की गई।जहाँ सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर डटे रहे।कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,भीमसेन अग्रवाल मतगणना स्थल पहुंच कर उत्साह बढाया।इधर जैसे सरगुजा से कमल खिलने की खबर सामने आई वैसे ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुँचे जहाँ जोरदार खुशियां मनाई गई।इस दौरान कैबिनेट जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, अनूप सिन्हा, संदीप अग्रवाल, अशोक सिंह, शशिकांत गर्ग, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल,लीलू गुप्ता,मार्तंड साहू, सुरेंद्र राजवाड़े, राम शिरोमणि साहू, रामानंद जायसवाल, राजेश्वर तिवारी, दीपक गुप्ता, मुकेश गर्ग, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी संस्कार अग्रवाल, संत सिंह, कपिल पांडे, लवकेश पैकरा, रविंद्र भारती, मनमत बंछाड, विजय राजवाड़े, रितेश जायसवाल, किरण खेस्स,नूतन विश्वास, शिव शंकर साहू, शिव राजवाड़े, रंजन सोनी, शैलेंद्र विश्वास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कहाँ से मिले कितने वोट….
एक जानकारी मुताबिक भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 97973 कांग्रेस को 81580,प्रतापपुर से भाजपा को 86263 कांग्रेस को 86974 प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 92738 तो कांग्रेस को 86659 वोट मिले है।जिले से भाजपा को करीब 24 हजार वोट की बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेस को प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से 711 वोटो की बढ़त मिली है।