प्रशासन का बड़ा एक्शन मुख्य आरोपी, साहू के मकान पर चला बुलडोजर

सूरजपुर – सूरजपुर। जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है। उसके एक साथ तीन मकान को जमींदोज किया गय़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी।  नगरपालिका ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया था। दरअसल, सूरजपुर में 13 अक्टूबर की रात हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया था। हत्या के केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नगर पालिका सूरजपुर ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घरों को अवैध निर्माण बताते हुए कब्जा हटाने का नोटिस पहले चस्पा किया था। कार्रवाई के दायरे में 150 डिसमिल जमीन पर बने आवासीय भवन और अहाता शामिल हैं। साहू के तीन अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा।

🔴 चार अन्य लोगो के भी अतिक्रमण हटाये गए.

इस कारवाई के दौरान सर्किट हाउस के पास चार अन्य लोगो के अतिक्रमण पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई है जिसमे स्वास्थ्य विभाग का एक चर्चित कर्मचारी है जिसके द्वारा 15 डिसमिल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। करीब दो एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!