भैयाथान। थाना झिलमिली अंतर्गत करकोटी निवासी डॉक्टर के सुनसान मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा लिए।डॉक्टर अपने परिवार के साथ निजी कार्य से अंबिकापुर गए थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्रकाश दुबे

सूरजपुर,भैयाथान मिली जानकारी अनुसार डॉ वीरेंद्र मिश्रा निजी कार्य से सपरिवार अंबिकापुर गए हुए थे।सुनसान मकान से चोरों ने शनिवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब घर पहुंचे तो चैनल गेट का कुंडा टूटा हुआ मिला तथा सामने के दरवाजे का कुंडा भी टूटा हुआ था और दरवाजा अंदर से बंद था।अहाता पारकर पीछे से गए तो सभी दरवाजे खुले थे और अलमारी भी खुले थे।जिसमे रखे सोने चांदी की आभूषण सहित नगदी 10000 रुपए अज्ञात चोरों ने पार कर दिए हैं। कुल तीन लाख रुपए की चोरी करने की बात सामने आ रही है। चोर सामने के दरवाजे से घूसे और पीछे के दरवाजे से निकले।जिसकी सूचना थाने में दी तो स्क्वायड डॉग व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का पूरा मुआयना किया लेकिन अभी तक पुलिस को किसी प्रकार की सुराग नही मिल सकी है।चोर इतने शातिर थे की किसी भी प्रकार का सुराग नही छोड़े,जिससे फारेंसिक टीम को भी कोई सुराग मिल सके बहरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!