रसोई घर की चाबी मांगी कि खाना खाने के लिए पिता ने यह कह कर टाल दिया कि तुम कुछ नहीं बना पाओगे

कुल्हाड़ी के पीछे से मारकर उसकी हत्या
सूरजपुर,ग्राम पंचायत गेतरा निवासी नवल साय 50 वर्षी देर रात शुक्रवार को सूरजपुर कोतवाली में पहुंचकर सूचना दी व एफ आई आर दर्ज कराया मेरा भाई लाल बरन सिंह मेरे पिता को कुल्हाड़ी के पीछे से मारकर उसकी हत्या कर दी है। पीड़ित भाई की पक्ष सुनकर पुलिस में घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।
तो वही पंडो बस्ती में कल रात रोज की तरह 70 साल रामदेव वह उसका पुत्र लाल बरन सिंह घर पहुंचा और वह चना भूनकर खाने की बात कहा इतने ही में पिता ने उसे sic दिया उसे भूख इतनी तेज लगी थी कि उसने अपने पिता से रसोई घर की चाबी मांगी कि खाना खाने के लिए पिता ने यह कह कर टाल दिया कि तुम कुछ नहीं बना पाओगे इतना सुनते ही पुत्र ने गुस्से में आग बबूला होकर अपने पिता को बगल में रखे टांगी से वार कर अपने गुस्से की आग बुझने पिता को मौत की नींद सुला दिया और पुत्र ने अपना आपा खो दिया। गांव वालों ने घटना को देखकर घबराते हुए ।
पुलिस को फोन किया पुलिस जानकारी प्राप्त होते ही दल बल के साथ कोतवाली सूरजपुर से रवाना हुई। मौके पर पुलिस पहुंचते ही उन्होंने देखा कि पिता की लाश खून से लथपथ है और पुत्र गांव वालों ने पकड़ कर रखा है पुत्र को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और सूरजपुर कोतवाली लिया गया तो वही पिता की लाश को अगले दिन सुबह शनिवार को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया अब पुलिस पूर्ण रूप से विवेचना कर रही है कि आखिर हत्या की क्या वजह थी ।
