प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नया रायपुर के निर्देशानुसार नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय, जिला सूरजपुर (छ.ग.) हेतु सृजित पदों पर प्रतिनियुक्ति, संविदा भर्ती हेतु वांछित योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मई 2023 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त जिला कार्यालय, जिला सूरजपुर (छ.ग.) पिन कोड 497229 के पत्ते पर अपना आवेदन स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। समस्त अभ्यर्थी जिले के वेबसाईट www.surajpur.nic.in में विज्ञापन की विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!