तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल, क्षेत्र में दहशत का माहौल

सूरजपुर.सूरजपुर के पीढ़ा गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल हो गया है वही क्षेत्र में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आज अलसुबह पीढ़ा गांव में हड़कंप मच गया जब खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आनन फानन में आसपास के लोगो ने घायल ग्रामीण को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के बाद ग्रामीण की बेहतर स्थिति को देखते हुए उसे डिस्चार्ज कर दिया है वहीं वन विभाग सूचना के बाद से मौके पर पहुँच पंजों के निशान के आधार पर तेंदुए की खोजबीन कर रहा है लेकिन अब तक तेंदुए का पता नही चल पाया है। आज की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है वहीं वन अमला अपने दलबल के साथ तेंदुए की सर्चिंग में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!