ग्रामीण आजिविका मिशन के समस्त कैडरो ने शुरू की बेमियादी हड़ताल,00 चार सूत्रीय मांग

सूरजपुर। पांच दिनों के सांकेतिक हड़ताल के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन समस्त कैडरो ने आज से बेमियादी हड़ताल शुरू की है। इस आशय की सूचना आज जिला प्रशासन को दी गई है। जिसमे कहा गया है कि 14 से 18 मार्च तक चार सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल किया था ।मांग पुरी नहीं होने पर 4 सूत्रीय मांगो को लेकर हम समस्त कैडरो के द्वारा बुधवार से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर जा रहे है। नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया जावे (समस्त कैडरो का ) मानदेय में वृद्धि किया जावे। प्रतिमाह मानदेय भूगतान किया जावे। नियमितीकरण करने जैसी इनकी मांगे है।