कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में भी की शादी, परिजनों को रास नहीं आई अलग कास्ट..पत्नी को पाने की लगाई गुहार

सूरजपुर – सूरजपुर के पास सुन्दरपुर गांव में रहने वाले कृपा सिंह बघेल ने अपनी पत्नी को पाने की गुहार लगाई है। कृपा सिंह बघेल को उमा यादव से मोहब्बत हो गई और दोनों ने परिवार को बिना बताए मां महामाया मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली, उधर लड़की के घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेशी करवाई है। लड़की वालों को लड़का क्यों पसंद नहीं था दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया था कि, उन्होंने शादी करने का मन बना लिया था। लेकिन लड़की के घर वालों को अलग कास्ट की वजह से इस शादी से तकलीफ थी। इसके बावजूद 28 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और 29 फरवरी को मां महामाया मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि पुलिस ने जब दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया तो लड़की ने कहा कि, वो अपना जीवन लड़के के साथ बिताना चाहती है। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों परिवारों को समझाकर सुलह करवा ली थी।सबकुछ ठीक हो गया था…फिर लड़के को लाठी से क्यों मारा कोर्ट में पेशी के बाद से दोनों अच्छे से रहने लगे थे। एक दिन अचानक 24 मार्च को लड़की के परिवार वाले कृपा सिंह के घर पहुंचते हैं और जबरन लाठी-डंडा और तलवार के दम पर लड़की को अपने साथ उठा कर ले जाते हैं और लड़के को जान से मारने की धमकी देते हैं। जिसके बाद से कृपा सिंह लगातार एसपी और कलेक्टर के यहां गुहार लगा रहा है और अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग कर रहा है।

 

लड़की के घर वालों से परेशान होकर कृपा सिंह मानसिक रूप से परेशान हो गया है और अपनी पत्नी को नहीं पाने की स्थिति में आत्महत्या करने की बात कर रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!