वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष घोषित अनिल गोयल (अधिवक्ता)

सूरजपुर। गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर की नवीन कार्यकारणी के गठन हेतु हुई बैठक मे सर्व सम्मति से अनिल गोयल (अधिवक्ता) को अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यकारणी में भोला प्रसाद अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, हरिदास अग्रवाल,विष्णु प्रताप अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, अमृत लाल अग्रवाल सरंक्षक बनाये गए है। जबकि संयोजक लालचन्द अग्रवाल होंगे।इसी तरह उपाध्यक्ष आर. एस. मिश्रा, पवन कुमार मित्तल सचिव मोतीलाल गुप्ता, सह सचिव शिव नारायण राजवाडे डुमन चन्द साहू,कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष खरसाय गिरी,विजय सोनी प्रवक्ता एस. के. तिवारी, बांके बिहारी अग्रवाल कार्यालय प्रभारी रमेश कुमार रोहिल्ला, पुखराज जैन मिडिया प्रभारी उपेन्द्र दुबे, अशोक गुप्ता विधिक सलाहकार विनोद गुप्ता (अधिवक्ता) बनाये गए है। कार्यकरणी सदस्य के रूप में परस राम साहू, हरिश काण्डे, नान राम राजवाडे, बलभद्र राजवाडे विष्णु अग्रवाल राजेन्द्र अग्रवाल रामानुग्रह उपाध्याय शशी भुषण जायसवाल सुरेश अग्रवाल कन्हैया मित्तल राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (गोलु स्वीट्स) को शामिल किया गया है।