हिन्दू नव वर्ष पर प्रभु श्रीराम व हनुमानजी की झांकी के साथ निकली विशाल शोभायात्रा

जयश्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ शहर

सूरजपुर। बुधवार को यहां हिन्दू नव वर्ष पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिससे पूरा माहौल भगवामय हो गया था।बड़ी संख्या में लोगो के शामिल होने से सड़के भी पूरी तरह जाम हो गई थी।शोभा यात्रा विश्रामपुर के हुनमान मन्दिर से शुरू होकर जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक पहुचीं इसके पहले शोभा यात्रा केतका रोड, भैयाथान रोड व मुख्यमार्ग में निकली जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल थे और भगवान श्री राम के नारों से शहर गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा के दौरान सड़को में जाम जैसे हालात बन गए थे और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।पहला मौका था जब हिन्दू नववर्ष के इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।अग्रसेन चौक पर प्रभु श्रीराम की विशाल आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर शहर भर में झंडे व भगवान राम व हनुमानजी के कटआउट लगाया गया था जिससे शहर भगवामय नजर आ रहा था।इस दौरान रेड एपल मोबाइल शोरूम के संचालक कार्तिक गुप्ता के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए सेवा केला गाजर का हलवा पानी चाय की व्यवस्था की गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!