विधानसभा निर्वाचन २०२३ हेतु नोडल व सहायक अधिकारी नियुक्त

सूरजपुर / ७ अक्टूबर २०२३/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-२०२३ की तैयारी हेतु विभिन्न गतिविधि को सुचारू संचालन के लिए नोडल व सहायक अधिकारी नियुक्त किये हैं। आदर्श आचरण संहिता के लिए नरेन्द्र पैकरा को नोडल अधिकारी और रवि सिंह, सागर सिंह राज, सुश्री दीपिका नेताम, नंदजी पाण्डेय,अजय कुमार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए नरेन्द्र पैकरा को नोडल अधिकारी और अमित प्रकाश कश्यप, बृजकिशोर पाण्डेय व मंगेश सोनी को सहायक नोडल अधिकारी, मतदान दलों हेतु रूटचार्ट एवं नक्शा तैयार तथा सेक्टर वार करने के लिए नरेन्द्र पैकरा को नोडल अधिकारी और बिहारी लाल राजवाड़े, मो. ईजराईल खान, बिन्देश्वर प्रजापति, समीर शर्मा, सुशील शुक्ला, राधेश्याम तिर्की, तेजू प्रसाद यादव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया गया है। राजनैतिक दलो को प्रचार प्रसार करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति दिये जाने के संबंध में नरेन्द्र पैकरा को नोडल अधिकारी और रवि सिंह, सागर सिंह राज, सुश्री दीपिका नेताम, महादेव लहरे सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए सुश्री लीना कोसम को नोडल अधिकारी तथा ऋषभ सिंह चंदेल, सुन्दर साय, अनिल कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र जायसवाल,उमेश सिंह,रोहन कुमार सिंह सहायक नोडल अधिकारी होंगे। प्रशिक्षण के लिए सुश्री लीना कोसम नोडल अधिकारी तथा राम ललित पटेल, शशिकांत सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रेक्षक के लिए सुश्री लीना कोसम को नोडल अधिकारी और अनिल कुमार मित्तल, एस.बी. सिंह., विजय किरण सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रेक्षक लाईजनिंग हेतु रिजर्व सी. एस. सिसोदिया, कृष्ण मोहन पाठक सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वीप के लिए सुश्री लीना कोसम नोडल अधिकारी और सी. एस. सिसोदिया, राम ललित पटेल, रविन्द्र सिंहदेव, सहायक नोडल बनाया गया है। ईईएम निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी और अनिल कुमार बारी, योगेश सिंह, सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। एमसीएमसी मीडिया निर्वाचन के लिए श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर नोडल अधिकारी और प्रदीप सिंह कंवर, मोहितेश्वर साहू सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर नोडल अधिकारी और सुधाकर विसेन, डिगेश्वर सिंह, नीलमणी चन्द्रवंशी सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। ई.व्ही.एम,स्ट्रांग रूम की व्यवस्था के लिए नंदजी पाण्डेय नोडल अधिकारी और सूर्यकांत साय, सुश्री मीना सिंह, सुश्री हिना टंडन, महादेव लहरे, अमित राय, अनिल कुमार बारी को सहायक नोडल बनाया गया है। मतगणना की व्यवस्था के लिए नंदजी पाण्डेय को नोडल अधिकारी सुश्री वर्षा बंसल, समीर शर्मा, पुष्पराज पात्र, राजीव वर्मा, अविनाश मिंज सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतगणना पश्चात् ई.वी.एम एंड वी.वी.पैट मशीन सीलिंग के लिए विश्वनाथ रेडडी नोडल अधिकारी और विनोद सिंह, संजय कुर्रे, दिनेश कुमार जैन सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। स्ट्रांग रूम की चाबी रखना, खोलना, बंद करना, सील करने के लिए अनिल कुमार बारी नोडल अधिकारी और स्ट्रांग रूम में अग्निशमन व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए संजय गुप्ता नोडल अधिकारी योगेश सिंह सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन सामग्री, निर्वाचन स्टोर के लिए सुश्री शिवानी जायसवाल नोडल अधिकारी और विश्वनाथ रेडडी, अजय सिंह राठौर, अशोक उपाध्याय अजय राजवाड़े, मनोहर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशीष भट्टाचार्य को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिकायत निराकरण एवं वोटर हेल्प लाईन हेतु सुश्री शिवानी जायसवाल को नोडल और सुश्री चारू चित्रा साय, रोहन सिंह, मोहितेश्वर साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डाक मतपत्र हेतु सुश्री शिवानी जायसवाल को नोडल अधिकारी और शोभ राज अग्रवाल, प्रीतपाल सिंह, ऋषभ सिंह चंदेल, अमित प्रकाश कश्यप, अजय तिवारी, संतोष उपाध्याय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वितरण केंद्र की व्यवस्था के लिए पंकज कुमार कमल को नोडल अधिकारी और नंदजी पाण्डेय, महादेव लहरे, बसंत सोम, सुनिल सिंह, श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान, सुश्री चारू चित्रा साय, सुश्री मीना सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसएमएस कम्युनिकेशन प्लान के लिए सी.एस. सिसोदिया और प्रदीप सिंह कंवर, मोहितेश्वर साहू, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, सर्वजीत सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान केन्द्र भवनों एवं पहुंच मार्ग का मरम्मत कार्य करने के लिए सानुज कुमार धृतलहरे नोडल अधिकारी और नरेंद्र भगत, राजीव वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वितरण केन्द्र, मतगणना कक्ष पर विद्युत एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था के लिए बसंत सोम को नोडल अधिकारी और एल.पी. मराबी, बंशरूप सिंह मरकाम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है वितरण केन्द्र पर पेयजल , साफ सफाई व्यवस्था के लिए एस.बी. सिंह को नोडल अधिकारी और श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान, विकास शुक्ला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दिशा निर्देश एवं चेक लिस्ट तैयार करने के लिए सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी और बिहारी लाल राजवाड़े, सुश्री प्रियंका, रवि, सुनील कुमार पोर्ते, डॉ. विनोद कुमार साहू, अमर कुमार जैन, प्रमोद तिर्की, चंद्रकांत भगत, सुनील गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतपत्र मुद्रण के लिए अनिल कुमार बारी को नोडल अधिकारी और योगेश सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतपत्र प्रूफरीडिंग के लिए रविसिंह, सागर सिंह राज, सुश्री दीपिका नेताम को नोडल अधिकारी और सुश्री वर्षा बंसल, समीर शर्मा, पुष्पराज पात्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदाता सूची चिन्हित प्रति तैयार करने के लिए शिवानी जायसवाल नोडल अधिकारी और सुश्री वर्षा बंसल, समीर शर्मा, पुष्पराज पात्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदान केन्द्रों के वेबकास्टिंग के लिए लीना कोसम नोडल अधिकारी और रोहन कुमार सिंह, मोहितेश्वर साहू, विनोद सिंह, विनय, रणवीर साय, पारस पैकरा, संजय राय, राजेश सेंगर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
आईटी के कार्य हेतु नंदजी पाण्डेय, नोडल अधिकारी और सूर्यकांत साय, समीर शर्मा, पुष्पराज पात्र, रोहन कुमार सिंह, मोहितेश्वर साहू सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।