सरगुजा-संभाग के कई जिलों में आज बारिश की चेतावनी

द फाँलो न्यूज

सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया था। मगर आने वाले दिनों में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। वही रायपुर संभाग के बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश का मुख्य क्षेत्र सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। वहीं कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ HP चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की तरफ जाने की संभावना है, इसलिए मानसून की एक्टिविटी थोड़ी बढ़ सकती है!पहले सरगुजा संभाग और फिर धीरे-धीरे बस्तर संभाग की ओर मानसूनी हलचल बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1जून से 12 अगस्त तक 629.2 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!