झाड़ियों में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु पढ़ें पूरी खबर

सूरजपुर, झाड़ियों में जिंदा लड़की का नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई दरअसल यह पूरा मामला प्रतापपुर के अमनदोन गांव का है प्रतापपुर में पदस्थ डॉक्टर अपने घर से आ रहे थे उस वक्त झाड़ियों से बच्चे की रोने की आवाज सुने जिसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो वहां नवजात शिशु स्वस्थ हालत में झाड़ियों में फेंका हुआ था डॉक्टर ने तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी और उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, डॉक्टर ने नवजात शिशु का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया फिलहाल अभी बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है, वही इस पूरे मामले की जानकारी
प्रतापपुर थाने को दी गई जहां उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे के परिजनों की तलाश में जुट गई वहीं स्थानीय लोगों में लड़की नवजात शिशु के मिलने से तरह-तरह की बात की जा रही है
