भैयाथान में आयोजित शिविर अब 28 जून को

सूरजपुर:! जिले में निवासरत दिव्यांगजनों के चिन्हांकन, परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हेतु 22 जून 2023 को जनपद पंचायत भैयाथान में शिविर का आयोजन किया जाना था। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली की बेंच द्वारा सुनवाई 20 जून 2023 को शिकायत निवारण शिविर का आयोजन प्रतापपुर में किये जाने के कारण जनपद पंचायत भैयाथान में आयोजित शिविर 22 जून 2023 को स्थगित कर संशोधित करते हुए 28 जून 2023 को मंगल भवन भैयाथान में शिविर का आयोजन किया जाना है। अतः दिव्यांगजनों के चिन्हांकन, परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हेतु 28 जून 2023 को मंगल भवन भैयाथान में मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांगजनों को शिविर स्थल में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

Back to top button
error: Content is protected !!