राशन कार्ड धारियों को आधार अपडेट,बायोमेट्रिक शिविर

सूरजपुर:!राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त राशन कार्ड धारियों का राशन कार्ड में आधार नम्बर को लिंक का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु समस्त आधार कार्ड धारियों का आधार कार्ड को अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य किया जाने हेतु 24 जून 2023 से 25 जून 2023 को दो दिवसीय सलग्न सूची अनुसार आधार शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें संलग्न सूची अनुसार आधार ऑपरेटरो को इनके नाम के आगे उल्लेखित ग्राम पंचायत भवन पीढ़ा, भवन खोड़, सोनपुर, बोझा, गोविन्दपुर, षिवनगर, रामतीरथ, बसदेई, मानी में किया जाना है। उपस्थित होकर हितग्राहियों का आधार कार्ड में अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट किये जाने हेतु आदेशित किया जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!