सूरजपूर:हाथी बस्ती में घुसे और एक महिला को मौत के घाट उतार जंगल चले गए, जाने कहां हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर

सूरजपुर वन मंडल में मंडरा रहे जंगली हाथियों शनिवार की रात एक 50 वर्षीया महिला को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सूरजपुर जिला के कल्याणपुर में हुई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला रात में संभवतः शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी गांव में घुसे हाथियों से उसका सामना हो गया। जब तक वह जान बचाने भाग पाती हाथियों ने उसे सूंड से गिरा कर कुचल दिया। घटना से गांव में दहशत है। वन अमले के द्वारा ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तीन हाथियों के विचरण की जानकारी मिली है, जंगल के अलावा बस्ती में भी हाथियों के आ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भय से ग्रामीण वनोपज संग्रहण नही कर पा रहे हैं जिससे ग्रामीणों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है।निगरानी के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा वन अमला ग्रामीणों का कहना है कि हाथी प्रबंधन और निगरानी के नाम पर वन विभाग का मैदानी अमला खानापूर्ति कर रहा है!
हाथियों की निगरानी नही किए जाने से उन्हें न तो उनके विचरण की जानकारी मिल पाती है और न ही लोगों को सतर्क कर पाते हैं। जिसके कारण। हाथियों से जनहानि की घटनाएं नही थम रही है!