केंवट मछुआरा समूह की दीदीयों ने मछली बेचकर कमाए 50 हजार

सूरजपुर,।केंवट मछुआरा महिला स्वयं सहायता समूह कुंजनगर जिला सूरजपुर के दीदीयों द्वारा चना-मुर्रा बेचकर जीवन यापन किया जाता रहा है। केंवट मछुआरा समूह में अध्यक्ष सहित 11 सदस्य दीदीयां शामिल है। समूह की दीदीयों द्वारा वर्ष 2022-23 में मछली पालन विभाग से सम्पर्क कर मछली पालन की योजनाओं की जानकारी लिया गया एवं ग्राम पंचायत कुंजनगर के शासकीय तालाब (बकना तालाब) रकबा 1.44 हे0 को 10 वर्ष के लिए लीज पर लेकर तालाब में विभाग द्वारा 50 प्रतिषत अनुदान पर एवं अन्य निजी स्त्रोतों से 10000 रूपये का मछली बीज क्रय कर मछली पालन का कार्य प्रारम्भ किया गया। समूह द्वारा माह मई 2023 में 2.50 क्विंटल मछली का उत्पादन कर बिक्री किया गया जिससे समूह को 50000 रूपये की आमदनी प्राप्त हुई है। तालाब में अभी मछलियां शेष है जिसे कुछ महिनों के बाद बेचकर अनुमानित 50000 रूपये की आमदनी होगी।

इस प्रकार समूह की दीदीयों को पारंपरिक व्यवसाय के अतिरिक्त अधिक आय का साधन प्राप्त हुआ है। मछली पालन विभाग द्वारा समूह को मत्स्याखेट हेतु निःशुल्क 03 नग जाल एवं विक्रय हेतु 01 नग आईसबाक्स प्रदाय किया गया है तथा समय-समय पर विभागीय मार्गदर्शन भी समूह के सदस्यों को दिया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!