दो पहिया मोटरसाइकिल चोरी के मामलों पर कसता सरगुजा पुलिस का शिकंजा, दों चोरी के वाहन बरामद कर दो आरोपीतो को गिरफ्तार

सरगुजा पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता के नेतृत्व में एक्टिव मोड में डटी सरगुजा पुलिस
अम्बिकापुर 21 मई । अपराध व अपराधीक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अपराधीक गतिविधियों पर बारीकी से समीक्षा कर अपराधीक मामलों में सख्त पुलिसिंग कार्यशैली कि मौजूदगी दर्ज कराने में सरगुजा पुलिस सरगुजा आईजी आईपीएस रामगोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता के नेतृत्व में डटकर कार्यवाही लगातार कर रही है। इसी कड़ी में मोटरसाइकिल चोरी कि वारदातों को अंजाम देने के मामले में दो आरोपीतो से दों चोरी हुए दुपहिया वाहन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राप्त जानकारी अनुसार लखनपुर के मो इरफ़ान खान ने 16 मई को पुलिस चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 16/05/23 को अपनी बहन का इलाज कराने मिशन हॉस्पिटल अपने पैशन प्रो दुपहिया वाहन से आया था,वाहन को रात्रि में बाहर खड़ा कर अस्पताल के
अंदर चला गया और सुबह वापस आने पर मोटरसाइकिल खड़ी नहीं मिलने पर आसपास में जानकारी व खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिलने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया जिसपर अपराध क्रमांक 304/23 सदर धारा 379 भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले कि जानकारी सामने आने के बाद पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फूटेज का जांच करने पर आखिरकार आरोपीत की पहचान कर गिरफ़्तारी करने में टीम जुट गई। जिसपर मुखबीर के हवाले से सुचना प्राप्त होने पर
त्वरित कार्यवाही करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे शामिल दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपनी पहचान विद्याधर दास उर्फ़ छोटू निवासी असोला अम्बिकापुर एवं राजेंद्र सोनी उर्फ़ काजू निवासी नमनाकला गांधीनगर का होना बताया। इसके साथ ही मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ ही एक और वाहन की चोरी बंजारी मणिपुर से करना स्वीकार किया। उनकी के निशानदेही पर 02 नग दुपहिया वाहन बरामद कर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया हैं।
