जिला पंचायत सदस्य और विधायक प्रतिनिधि ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

कुड़ेली से केसमा पहुंच मार्ग पर रेण नदी में 2.69 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

कौशलेंन्द्र यादव

सरगुजा,उदयपुर – सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत मरेया के आश्रित ग्राम कुंडेली से केसमा पहुच मार्ग पर 2.69 करोड़ की लागत से हो रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह और विधायक प्रतिनिधि राजनाथ सिंह ओमप्रकाश सिंह तथा अन्य लोगों के द्वारा किया गया।

पुल निर्माण कार्य का विस्तार से जानकारी लेकर बरसात से पूर्व गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। जिससे आम जनता को बरसात में आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

रेण नदी में उक्त पुल के बन जाने से मरेया केसमा कुडेली के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा किसानों के द्वारा उत्पादित फलों सब्जियों और अन्य चीजों को कम खर्च में बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!