सूरजपूर,।सियासी पार्टियां इन दिनों चुनावी मोड़ में है और जोरशोर से तैयारियों में लगी हुई है।

बैठकों में आपस मे मारपीट तक की खबरें
सामने आने से यह चर्चा होने लगी है
सूरजपुर।सियासी पार्टियां इन दिनों चुनावी मोड़ में है और जोरशोर से तैयारियों में लगी हुई है।लेकिन इधर भाजपा है कि गुटबाज़ी से तो जूझ ही रही पर अब बैठकों में आपस मे मारपीट तक की खबरें सामने आने से यह चर्चा होने लगी है कि ऐसे में चुनावी नैय्या कैसे पार होगी…?सोमवार को जिला भाजपा की बैठक आहूत थी जिसमे चुनाव को।लेकर रणनीति तैयार करनी थी।बैठक में जिला प्रभारी सहित जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।चुनावी रणनीति पर क्या चर्चा हुई क्या नही हुई यह अलग बात है और न ये खबर सुर्खियों के लायक हुई पर वहां दो नपा उपाध्यक्षो के बीच हुए जूतमपैजार जरूर खबर के लायक हो गई।जूतमपैजार भी क्यो यह भी कम दिलचस्प नही है वह यह कि दोनों के बीच आपसी लेनदेन का मामला वजह बनी।बताया जाता है कि पूर्व नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल अज्जू व वर्तमान नपा उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता के बीच आज बैठक के दौरान आपसी लेन देन को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढी कि पूर्व उपाध्यक्ष ने वर्तमान उपाध्यक्ष को पिट दिया।जिसे पदाधिकारियो ने किसी तरह मामला को शांत कराया। बताया जाता है बाद में जानकारी मिलने पर रितेश गुप्ता के समर्थक भाजपा कार्यालय पहुँचे और जमकर खरीखोटी सुनाई।हालांकि मामले में कोई रिपोर्ट आदि दर्ज नही कराई गई है।जिससे मामला शांत तो हो गया।पर सवाल यह है कि पार्टी की बैठक में आपसी लेन देन का मसला क्यो सामने आ रहा है। जिसे घर मे होना चाहिए वह पार्टी फोरम में क्यों।क्या इसकी वजह कुछ और तो नही…?कुछ लोगो की राय है कि वर्तमान उपाध्यक्ष का बढ़ता कद भी परेशानी का सबब हो सकता है। जो भी हो लेकिन पार्टी को इसे गम्भीरता से लेना चाहिये ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और पार्टी की किरकिरी होने से बच सके।
