बजार के भूमि पर अतिक्रमण कारी जबरन मकान बाडी बना रहे है करेंगे चक्का जाम

एक सप्ताह के अंदर बजार का अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो करेंगे चक्का जाम

सुरजपुर/:ग्राम पंचायत बुंदिया वन भूमि पी 1692 में साप्ताहिक शुक्रवार बजार के भूमि पर अतिक्रमण कारी जबरन मकान बाडी बना रहे है जिसको लेकर आज ग्राम पंचायत बुदिया के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजनो ने अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान को लिखीत रूप से ज्ञापन सौपकर बजार में हुए अतिक्रमण के लिए निम्नलिखित बिंदु पर अतिक्रमण हटाने व ब्यवस्था दूरस्थ करने हेतु निवेदन किया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया है की जिस वन भूमि में बजार लगता है पूर्व से संचालित जगह को पुरी तरह खाली कराया जाए, बजार की भूमि को समतलीकरण करते हुए तार व खंभे से पंचायत मद से घेराव कराया जाए, बजार से लगे सड़क के बगल में लाखों रूपये से निर्मित नाली जो मिट्टी से पाट दिया गया है उसे साफ कराया जाए, बजार आने के लिए पूर्व से सड़क जो मेन रोड से होकर बजार घुसते थे सड़क खाली कराया जाए साथ ही पेयजल हेतु सोलर पंम्प हैडपंप व शौचालय को चालु कराते हुए सोलर के अगल बगल हुए अतिक्रमण को हटाया जाए व अतिक्रमण कारी जो मकान के साथ बाड़ी बजार की भूमि पर बना लिए हैं वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन सौपने वाले ग्रामीणजन सहित भाजपा मंडल महामंत्री भटगाव ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बजार की अतिक्रमण व ब्यवस्था दूरस्थ नहीं होता है तो ग्राम वासियों के साथ उग्र आंदोलन व चक्का जाम करने को विवश होंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौपने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश मिज, रविशंकर मिज, बसंत कुजूर, प्रेमदास, मनीजर पैकरा आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!