बीच राह में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देख संसदीय सचिव दिखाई संवेदनशीलता

सूरजपर,।भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देख दिखाई संवेदनषीलता उसे पहुंचाया अस्पताल। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भटगांव अन्तर्गत ग्राम छतरंग गये थे। छतरंग से वापसी के दौरान उन्होंने बांक घाट के नीचे सड़क के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था पड़े व्यक्ति को एंबुलेस की मदद से अस्पताल भेजवाया। विदित हो कि ससंदीय सचिव श्री राजवाड़े कल ग्राम छतरंग में वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस आ रहे थे, उसी दौरान बांक घाट के नीचे ग्राम भंवारखोह निवासी अवधेश आत्मज मानसाय उम्र 38 वर्ष चैथी के कार्यक्रम से वापस आ रहा था। उसी दौरान अवधेश का वाहन रात्रि लगभग 10-11 बजे पेड़ से टकरा जाने से गंभीर रुप से आहत होकर सड़क के बीच पड़ा हुआ था। जिसके सर एवं पैर में गंभीर चोट लगा था। जिसे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजकर डॉक्टरों को मरीज के बेहतर ईलाज हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मरीज को रात्रि प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!