पिछड़ा वर्ग कांग्रेस महासम्मेलन का होगा आयोजन

सूरजपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल व जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू की उपस्थिति में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक आहूत कर अगामी 16 फरवरी को बिलासपुर में आयोजित होने वाले सामरिक महासम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया है। उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी को बिलासपुर में सूबे के मुखिया भूपेश बघेल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव, राष्ट्रीय समन्वयक प्रदेश प्रभारी सुबोध मंडल व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में सामरिक महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल ने बैठक में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश में 52 प्रतिशत लोग हैं और सूबे के मुखिया भूपेश बघेल भी पिछड़े वर्ग से आते हैं, इसलिए हमें गर्व महसूस करना चाहिए और एकजूट होकर कांग्रेस के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चलना है और आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: कांग्रेस की सरकार बनानी है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सूरजपुर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता हाथ से हाथ मिला कर कार्य कर रही है और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने आह्वान किया। बैठक में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव, प्रदेश सचिव नवीन जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र गुप्ता, प्रदेश समन्यव मंगला यादव, अनिल कुशवाहा, पवन दास महंत, राकेश गुप्ता, आलोक साहु, बालमुकुंद दास सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!