सूरजपुर।इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सेंटर कृष्णापुर में विद्यार्थियों के बीच फैक्टशाला का आयोजन किया

सूरजपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सेंटर कृष्णापुर में विद्यार्थियों के बीच फैक्टशाला का आयोजन किया गया इसमें नर्सिंग कर रहे 50 बच्चे एवं टीचर उपस्थित रहे में महिला स्व सहायता समूहों के बीच फैक्ट शाला कार्यक्रम इण्डिया मिडिया लिट्रेसी नेटवर्क के विरेश सिंह द्ववारा आयोजित किया गया फैक्ट शाला के अंतर्गत सुचना साक्षरता और गम्भीर सोच पर बातचीत की गई जिसमे झूठी खबर , दुष्प्रचार से अपने परिवार और समुदाय को बचाने के लिए सुझाव भी दिए गए।

जैसे ही आपके पास कोई पोस्ट आती है तो खुद से पूछें – यह पोस्ट या समाचार कहाँ से मिला, यानि इसका स्रोत क्या है ? क्या सुचना सबूत के साथ दी गई है। क्या सुचना देने वाले को हम जानते हैं ? क्या जो सुचना फॉरवर्ड हो कर आई है वो टीवी या समाचार पत्र में भी उपलब्ध है।

आप पोस्ट की सच्चाई का पता लगाने हेतु इंटरनेट पर टेक्स्ट सर्च कर सकते हैं। गूगल लेंस का उपयोग करके फोटो के सही या गलत होने का पता लगा सकते हैं। इस हेतु अपने कैमरे पर गूगल लेंस खोलें , उस फोटो पर क्लिक करें जिसका आप सत्यापन कर रहे हैं , अब सर्च पर क्लिक करें।

उक्त कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग सेंटर के त्यागी सर एवं पीरामल फाउंडेशन से आशीष और संजीत जी इंस्टिट्यूट के सभी टीचर्स उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!