जिला पंचायत उपाध्यक्ष के द्वारा युवाओं को खेल सामग्री बांटी गई

 

क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का कर रहे प्रचार-प्रसार

सूरजपुर।दतिमा मोड़- युवाओं ने विभिन्न खेल सामग्री की मांग रखी थी और इस मांग पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश गुप्ता ने अपने गृह निवास अघिना-सलका में भटगांव विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत राई के फुटबॉल टीम असनापारा व वॉलीबॉल जुनापारा टीम को खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अलग-अलग खेल सामग्री व ड्रेस बांटी गई। खेल सामग्री मिलने के बाद खिलाड़ी खुश हुए। टीमो को सहयोग कर डिजाइन की किट प्रदान किए। गिरीश गुप्ता भटगांव विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर लोगों का समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। और उनकी लोगों के बीच एक अलग ही पहचान है। पूरे क्षेत्र में जोरो-शोरो से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगो के बीच प्रचार-प्रसार कर रहे है।

वितरण के दौरान गिरीश गुप्ता ने कहा कि इस सामग्री को उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी ताकि हमारे ग्रामीण अंचल के साथ जिले का नाम रोशन हो। केंद सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाईं हुईं हैं। बच्चों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगे तो लक्ष्य जरूर मिलेगा। खेल जगत को लेकर आगे भी मदद करने की बात कही। वितरण के अंत में खिलाड़ियों के द्वारा इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया।

किट वितरण कार्यक्रम के दौरान पप्पू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, संतोष देवांगन, रुपेश देवांगन, भाजयुमो उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, महामंत्री पारस पैकरा, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, वरुण देवांगन, ओमप्रकाश यादव, देवीलाल पैकरा, राजेश्वर यादव, अश्वनी देवांगन, भुनेश्वर पैकरा, घरभरन पैकरा, सोभित लाल पैकरा, शोभनाथ पैकरा, मलिया पैकरा, नरेंद्र पैकरा, अमृत पैकरा, हरकलाल पैकरा, धनश्याम पैकरा, रवि, चंदन यादव, लाली पैकरा, हुलास पैकरा, शेखर पैकरा, जीवन पैकरा, नितेश सिंह, जवाहर पैकरा, सोनसाय पैकरा, दिगंबर पैकरा, खुलेलाल पैकरा, राजेश पैकरा, मुकेश पैकरा, रमेश पैकरा सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!