तापमान में गिरावट जिले में स्कूलों के संचालन का बदला गया समय

सूरजपुर। जिला अंतर्गत तापमान में आई गिरावट के कारण प्रशासन ने समस्त शासकीय अशासकीय अनुदान प्राप्त मान्यता प्राप्त वं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शालाओं के संचालन का समय में परिवर्तन किया गया है।जिसमें दो पाली में संचालित होने वाली शालाएँ प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 09 बजे से 12ः30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12ः45 बजे से 4ः15 बजे तक, द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः45 बजे से 4ः15 बजे तक वं शनिवार प्रातः 09 बजे से 12ः30 बजे तक, एक पाली में संचालित होने वाली शालाए सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक वं शनिवार प्रातः 09 बजे से 12ः30 बजे तक शालाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
